बकरीद को ले शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

मझिआंव में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ और सीओ कनक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने का निर्णय लिया गया। नमाज विभिन्न स्थानों पर अदा की जाएगी। बैठक में पुलिस और स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

बकरीद को ले शांति समिति की बैठक

मझिआंव। बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ सह सीओ कनक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सौहार्द और शांति पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। जानकारी दी गई की बकरीद पर जामा मस्जिद, घुरुआ खुर्द, तलशबरिया, सेमरहत, सकरकोनी, सोनपुरवा, कोईनबार, झपही, टरहे के गवरवा सहित अन्य स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी । मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, सीटी मैनेजर जितेश कुमार, एसआई चंदन प्रधान, संजय कुमार, एएसआई आलोक कुमार, रणवीर प्रसाद, जिला विधायक प्रतिनिधि बसंत चौधरी, वीरेंद्र सोनी, इमरान खान, सदर मंसूर खान, अमरुदीन खां सहित दोनों समुदायों के अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।