बाबा बीर चौरहमल की पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

पासवान समाज के तत्वावधान में शीतला माता मंदिर केतरी में बीर बाबा चौरहमहल की पूजा विधिवत की गई। विचार गोष्ठी में समाज में कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के गायक तूफानी पासवान ने गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

बाबा बीर चौरहमल की पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

केतार, प्रतिनिधि। पासवान समाज के तत्वावधान में गुरुवार को शीतला माता मंदिर केतरी के प्रांगण में बीर बाबा चौरहमहल की पूजा विधिवित की गई। बुधवार की रात में हीरा भगत के द्वारा बाबा की पूजा विधिवत करने के बाद अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। पासवान समाज को एकजुट करने को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र पासवान, विशिष्ट अतिथि धर्मराज पासवान, पूर्व मुखिया अनिल पासवान, महेंद्र पासवान ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समाज में कुरीतियों को खत्म करने को लेकर संकल्प लिया। उसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें बिहार के गायक तूफानी पासवान के नेतृत्व में समाज को संगठित करने को लेकर गीत प्रस्तुत किया गया।

मौके पर अध्यक्ष बृजनाथ आर्य, निर्मल पासवान, लव पासवान, नाथुनी पासवान, सत्येंद्र पासवान, रामनारायण पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।