विकास के लिए पंचायतवार योजना पारित
फोटो मेराल एक: प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीसी सदस्यों की बैठक में मौजूद प्रमुख दीपमाला कुमारी व अन्य लोग।

मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख दीपमाला कुमारी ने की। बैठक में प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक के साथ सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजनाओं का पंचायतवार क्रियान्वयन करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। उक्त संबंध में प्रमुख दीपमाला कुमारी ने बताया कि आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सभी पंचायतों से संबंधित योजनाओं को पारित कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में सार्वजनिक योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पारित किया गया है ताकि गांव के लोगों को बेहतर सुविधा योजनाओं से मिल सके।
बैठक में बीडीसी सदस्यों में उप प्रमुख निजाम खान, छाया कुमारी, दिनेश कुमार गुप्ता, रमेश बैठा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, जेई आनंद कृष्णा, सुजीत कुमार, प्रधान सहायक सुनिल कुमार, रिजवान अख्तर, संतोष कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


