पाल समाज ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर को किया नमन
गढ़वा में पाल महासभा ने चरवाहा दिवस के अवसर पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन किया। बैठक में पाल समाज के महापुरुषों को याद किया गया और भेड़ पालक चरवाहों की चुनौतियों पर चर्चा की गई। सभी ने मिलकर अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

गढ़वा, प्रतिनिधि। पाल महासभा की ओर से चरवाहा दिवस के अवसर पर बुधवार को राजमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन किया गया। उक्त अवसर पर पाल महासभा के ऊंचरी स्थित कार्यालय में एक बैठक की गई। बैठक में तिलदाग, सहिजना, नवादा, जोबरईया, नगदरवा सहित कई अन्य गांव के पाल समाज के लोग मौजूद थे। बैठक में पाल समाज के महापुरुषों को याद किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा भेड़ पालक चरवाहों के संघर्षपूर्ण जीवन एवं वन क्षेत्र में भेड़ चारन में आने वाली चुनौतियों के बारे में विमर्श किया गया। बैठक के बाद सभी लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से चिनिया मोड़ के समीप नीलांबर- पीतांबर बहुउद्देशीय नगर भवन स्थित राजमाता अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
उस वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति के उत्थान में उनके अविस्मरणीय भूमिका की सराहना की। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पाल महासभा गढ़वा के अध्यक्ष सुधीर पाल ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन सचिव रमेश पाल ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त अवसर पर उमेश पाल, रामदास पाल, हरिपाल, मंजय पाल, रामदेव पाल, अजय पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


