पांच सौ से अधिक लोग झामुमो में हुए शामिल

Oct 20, 2024 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो संख्या प्रताप पांच- पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री विधानसभा चुनाव में पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग म

पांच सौ से अधिक लोग झामुमो में हुए शामिल

गढ़वा, प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव में पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में गढ़वा विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से पांच सौ से अधिक लोग भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए। रविवार को मंत्री के आवास पर पहुंचकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि जिस उत्साह के साथ काफी संख्या में लोग प्रतिदिन झामुमो में शामिल हो रहे हैं, उससे निश्चित रूप से राज्य में झामुमो के नेतृत्व में पुनः महागठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी में शामिल होने वालों में गढ़वा, मेराल, रंका आदि प्रखंडों के चेचरिया पंचायत के ग्राम खोलरा से श्यामलाल चौधरी, संजय राम, आजाद अंसारी, उमेश सिंह, राजा सिंह, अशोक सिंह, धनुकी चौधरी, कुतुबुद्दीन अंसारी, लल्लू चौधरी, मोती चौधरी, किशुनधारी चौधरी, पिपरा पंचायत से गुड्डु राम, इकबाल खान, रंका कला के उप मुखिया रंजीता सोनी, उमेश प्रसाद सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।