ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाएनएच 343 पर अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

एनएच 343 पर अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के सपीम तीखे मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा...

एनएच 343 पर अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 22 Sep 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रंका। प्रतिनिधि

एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के सपीम तीखे मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार आधी रात करीब 12.30 बजे की है। उधर घटना की सूचना मिलने पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मृतक के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

मृतक के घर पहुंचे मंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा। उक्त अवसर पर कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। दुर्घघटना में वाहन की चपेट में आकर मरने वाले युवक की पहचान रंका खुर्द गांव निवासी 27 वर्षीय राकेश कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद गंभीर स्थिति में दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल केतार थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय धनंजय पाल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों जल नल योजना में काम कर रहे थे। मंगलवार को नावाडीह डैम पर जल नल योजना को लेकर भूमि पूजन कर शिलान्यास करना था। शिलान्यास मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को करना था। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जरूरी तैयारियों को निपटाकर दोनों लौट रहे थे। उसी क्रम में हनुमान मंदिर के पास दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने राकेश को पहचान लिया। उसके बाद उसकी सूचना परिजनों को रात एक बजे दी। उसके बाद परिजना थाना को भी उसकी सूचना दी। घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12.30 बजे घटी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें