व्रजपात में एक की मौत, एक घायल
रमकंडा। थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में हुई बज्रपात से 52 वर्षीय यासीन अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं बिराजपुर गांव के ही चालक गुड्डू अंसारी व्रजपात से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की...
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 05 Jul 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में हुई बज्रपात से 52 वर्षीय यासीन अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं बिराजपुर गांव के ही चालक गुड्डू अंसारी व्रजपात से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के सहयोग से रमकंडा लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर ले जाया गया है। जानकारी देते हुए मृतक के भाई रोजिद मंसूरी ने बताया कि आम बागवानी योजना में उक्त दोनों लोग घेराबंदी का काम कर रहे थे। उसी दौरान बारिश होने के कारण उक्त दोनों लोग पेड़ के नीचे छिपे हुये थे। अचानक पेड़ पर हुये व्रजपात की चपेट में आने से एक कि मौत हो गयी। जबकी एक घायल हो गया है।