किसान योजनाओं का लाभ हर हाल में उठाएं: डीडीसी
जिला स्तरीय रबी फसल पर कार्यशाला का आयोजन कृषि महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय रबी फसल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्

गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय रबी फसल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसान योजनाओं का लाभ हर हाल में उठाएं। साथ ही पदाधिकारियों की सलाह से खेती कर किसान लाभान्वित हो सकते हैं। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने फसल सुरक्षा योजना, कृषकों को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, कृषि एवं उद्यान कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने गढ़वा जिले में कृषि के क्षेत्र में चल रही बाकी सभी योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला में कितने किसान को लाभ मिल रहा है उसकी जानकारी दी गई। अन्य किसानों को योजना से लाभान्वित होने की प्रक्रिया को बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने गेहूं व अन्य रबी फसलों की उन्नत उत्पादन के लिए तकनीकि जानकारी दिया। उसके अलावे अन्य योजना जैसे सूक्ष्म सिंचाई योजना, मिलेट मिशन योजना, बीज वितरण योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम कुसुम योजना,कृषि ऋण माफी योजना आदि की जानकारी कार्यशाला में दी गई। अतिथियों ने रबी मौसम में बीज की बुवाई से लेकर कटाई तक की तकनीकी जानकारी दी। सूक्ष्म सिंचाई की भी जानकारी दी गई। साथ ही समूह में खेती के लिए कृषक कंपनी गठित कर योजना बनाते हुए खेती करने की सलाह दी गई। एलडीएम ने केसीसी लोन की जानकारी दी। साथ ही गव्य विकास योजना से संबंधित, मृदा स्वास्थ्य, महिला मंडल और कोऑपरेटिव के रूप में खेती करने, मत्स्य पालन, मत्स्य आहार की योजना मत्स्य बीज उत्पादन पर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी ने पीएम कुसुम योजना, फसल सुरक्षा योजना के बारे में रबी मौसम उत्पादित फसलों में रोगों से सुरक्षा के लिए जानकारी दिया। कार्यशाला में सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनसेवक, बीटीएम, एटीएम, लैंप्स के प्रतिनिधि, ज़िला सलाहकार समिति सदस्य, एफपीओ की प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।