प्रभारी मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

मझिआंव के ओबरा पंचायत की प्रभारी मुखिया कविता देवी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव की मांग करते हुए आवेदन दिया है। वार्ड सदस्यों का आरोप है कि मुखिया ने कभी बैठक नहीं की और विकास कार्यों में उनकी राय नहीं ली गई। जलमीनारों की जानकारी भी नहीं दी गई।

प्रभारी मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

मझिआंव। बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के विरुद्ध वार्ड सदस्यों के द्वारा लिखित आवेदन उपायुक्त को देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की। आवेदन में लिखा गया है कि प्रभारी मुखिया कविता के द्वारा कभी भी कार्यकारिणी की बैठक नहीं की गई। सभी वार्ड सदस्यों से कोई भी राय पंचायत के विकास कार्यों में नहीं ली जाती है । पंचायत में कोई भी योजना की जानकारी नहीं दी जाती है। वर्तमान में चार जलमीनार लगाया गया है। उसकी जानकारी नहीं दी गई है। वह भी प्राक्कलन के मुताबिक नहीं है। शिकायत करनेवालों में वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, पूनम देवी, शोभा कुमारी, मुखलाल राम, लीलावती देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, तहरीमा बीवी और सरिता देवी शामिल हैं ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।