
विश्रामपुर की टीम ने हेताड़कला को 1-0 से हरा खिताब जीता
नीलांबर पीतांबर प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिश्रामपुर और हेताड़कला के बीच खेला गया। बिश्रामपुर ने 1-0 से जीत हासिल की। विधायक अनंत प्रताप देव ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच रोमा लकड़ा और बेस्ट खिलाड़ी आकाश कुमार बने। पहले गोल के लिए ₹1100 का पुरस्कार भी दिया गया।
डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के किसान उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार को नीलांबर पीतांबर प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। रंका प्रखंड के बिश्रामपुर आकाश 11 और चिनिया प्रखंड के हेताड़कला की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में विश्रामपुर की टीम ने हेताड़कला को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। मौके पर मौजूद विधायक अनंत प्रताप देव व झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताहिर अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिश्रामपुर के खिलाड़ी रोमा लकड़ा और बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हेताड़कला के आकाश कुमार को दिया गया।
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हेताड़कला के गोलकीपर विवेक कुमार सिंह को दिया गया। मौके पर बीडीओ देवलाल करमाली व सीओ जयशंकर पाठक भी मौजूद थे। वहीं समाजसेवी अशोक प्रसाद के द्वारा अपनी ओर से घोषित पहला गोल मारने वाला खिलाड़ी को₹1100 का नगद पुरस्कार दिया गया। उसके अलावा रेफरी नीलकंठ सिंह मुंडा को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसा आयोजन सराहनीय है। उससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। विधायक ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। विधायक ने कहा कि खेलो झारखंड ऐसे ही खिलाड़ियों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए वह तत्पर हैं। मौके पर खरवार एकता संघ के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह, सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष नीलकंठ सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, रणविजय सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, राजेश मेहता, कन्हाई यादव, रंजन पासवान, नंदू यादव, अनिल प्रसाद गुड्डू, आफताब आलम, मनीरुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




