Garhwa News: पीसीसी सड़क का उद्घाटन, होगी सहुलियत

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: कांडी प्रखंड क्षेत्र की बलियारी पंचायत अंतर्गत भीलमा गांव में 200 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए सहुलियत लाएगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय और मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने किया। सड़क से गांव का विकास और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार संभव होगा।

Garhwa News: पीसीसी सड़क का उद्घाटन, होगी सहुलियत

Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की बलियारी पंचायत अंतर्गत भीलमा गांव में ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देते हुए नारायण मझिल डिहवार स्थान से पंडी नदी एवं अमडीहा-चंद्रपुरा तीमुहान तक लगभग 200 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। पंचायत समिति मद से 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय और पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने नारियल फोड़कर किया। सड़क उद्घाटन से स्थानीय लोगों को सहुलियत होगी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस मार्ग की स्थिति जर्जर थी।

बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पीसीसी सड़क बनने से अब ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी।उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य केवल योजनाओं का शिलान्यास करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर लोगों के जीवन को आसान बनाना है। वहीं मुखिया पुरुषोत्तम ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पंचायत का कोई भी टोला विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क निर्माण से उत्साहित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।