आस्था व सहयोग से जल्द होगा गढ़देवी महिला सेवा सदन का निर्माण : पूर्व मंत्री

Jan 22, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो संख्या प्रताप चार- प्रेसवार्ता में जानकारी देते पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी गढ़वा के लोगों की आस्था व सहयोग से जल्द ही गढ़वा प्रखंड के सुखबाना

आस्था व सहयोग से जल्द होगा गढ़देवी महिला सेवा सदन का निर्माण : पूर्व मंत्री

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा के लोगों की आस्था व सहयोग से जल्द ही गढ़वा प्रखंड के सुखबाना गांव में गढ़देवी महिला सेवा सदन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही गढ़देवी मंदिर भवन के ऊपरी तल्ला में अर्द्धनारीश्वर महादेव की पूजा नए पुजारी से कराया जाएगा। उससे न केवल लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी बल्कि आम-आवाम गरीब श्रद्धालुओं को काफी सहयोग मिलेगा। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह मां गढ़देवी मंदिर न्यास मंदिर धार्मिक न्यास के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी ने गुरुवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा में झारखंड के पहली अर्द्धनारीश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि 23 जनवरी शुक्रवार को कार्यक्रम के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। उसके बाद बीस हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उसका उद्घाटन बतौर न्यास के अध्यक्ष वह करेंगे। प्रेसवार्ता में विनोद जायसवाल, भोला चंद्रवंशी, हेमेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।