New Cardiology Specialist Services Launched Every Wednesday at Gadhwa Hospital सदर अस्पताल में अब मिलेगी हृदय रोगियों की जांच की सुविधा, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsNew Cardiology Specialist Services Launched Every Wednesday at Gadhwa Hospital

सदर अस्पताल में अब मिलेगी हृदय रोगियों की जांच की सुविधा

गढ़वा के सदर अस्पताल में अब प्रत्येक बुधवार को हृदय रोग के मरीजों के लिए सुपरस्पेशियलिस्ट चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होगी। सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने इस चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन किया। डॉ. पंकज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 30 Aug 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल में अब मिलेगी हृदय रोगियों की जांच की सुविधा

गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में अब प्रत्येक बुधवार को हृदय रोग के मरीजों को सुपरस्पेशियलिस्ट चिकित्सक से इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। उसे लेकर शनिवार को सदर अस्पताल के प्रथम तल पर सुपरस्पेयलिस्ट चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी व सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डा.माहेरू यमानी ने फीता काटकर किया। मौके पर डीपीएम गौरव कुमार, डीडीएम एसके मुंडा, डीपीसी रोहित रंजन सिंह, मैनेजर एसएम त्रिपाठी भी उपस्थित थे। मालूम हो कि विगत दिनों सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से अति विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में गढ़वा शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पंकज प्रभात का चयन सदर अस्पताल के अति विशेषज्ञ विभाग में कंसल्टेंट कार्डियोलाजी के रूप में हुआ है।

उसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यमानी ने बताया कि डॉ. पंकज प्रभात सप्ताह में एक दिन बुधवार को सदर अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित मरीजों का इलाज करेंगे। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में हार्ट से संबंधित मरीजों को इलाज करने के लिए कोई स्पेशलिस्ट चिकित्सक नहीं थे। इस कारण ऐसे मरीजों के इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब सदर अस्पताल में ही हृदय रोग से संबंधित मरीज का इलाज होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।