10 वर्ष से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र में रंग रोगन के नाम पर हो रहा है लूट

Mar 17, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के रंका बौलिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को बने 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन यहां एक भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं आए हैं। भवन जर्जर हो गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग हर साल रंग रोगन पर लाखों खर्च करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल सरकारी धन की बंदरबाट है। अगर सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

10 वर्ष से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र में रंग रोगन के नाम पर हो रहा है लूट

गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रंका बौलिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के बने 10 वर्ष हो गये। इन 10 वर्षों में उक्त स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्वास्थ्य कर्मी कभी नहीं गए। लिहाजा स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की, शौचालय सहित भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय ग्रामीणों को भले ही स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिले लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चारागाह बन गया है। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का रंगरोगन के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तक नहीं खुला है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले कुछ दिनों से उक्त भवन का पुन: रंगरोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीण अजय उपाध्याय ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में एक बार भी इस भवन में न तो कभी चिकित्सक आए और न ही स्वास्थ्य कर्मी। उसके बाद भी हर मार्च महीने में इस भवन का सिर्फ रंग रोगन किया जाता है। जबकि भवन पूरी तरह से जर्जर है। सभी खिड़कियां, बाथरूम टूटे हुए हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग केंद्र का सिर्फ रंग रोगन कर सरकारी पैसे की बंदर बाट कर रही है। उधर समाजसेवी पंकज तिवारी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उप स्वास्थ्य चालू करने की मांग सिविल सर्जन से कर रहे हैं लेकिन आज तक उप स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी कभी नहीं पहुंचा। फिर मार्च महीने में इस भवन का सिर्फ रंग रोगन कर स्वास्थ्य विभाग मार्च क्लोजिंग का फायदा उठा रही है। मामले पर उपायुक्त से गंभीरता से जांच करते हुए विभाग पर उचित कार्रवाई करने की मांग की जाती है अन्यथा ग्रामीण उक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।