Navratri Celebrations Conclude with Peaceful Durga Idol Immersion शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ नवरात्र, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsNavratri Celebrations Conclude with Peaceful Durga Idol Immersion

शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ नवरात्र

फोटो कांडी एक-सतबहिनी झरना तीर्थ में प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पिछले नौ दिनों से चल रही शारदीय नवरात्र शांति व शौहार्

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 3 Oct 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ नवरात्र

कांडी, प्रतिनिधि। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पिछले नौ दिनों से चल रही शारदीय नवरात्र शांति व शौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के कई स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा को लोगों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। सतबहिनी झरना तीर्थ, सोन व कोयल नदी, चटनियां डैम सहित स्थानीय जलाशयों में शुक्रवार देर रात तक अधिसंख्य जगहों की प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु डीजे के धुन पर नाचते गाते देर रात तक प्रतिमा विसर्जन किया। छिटफुट दशहरा के दिन गुरुवार को भी प्रतिमा विसर्जन किया गया। उससे पूर्व नवमी तिथि बुधवार को प्रखंड के अधिसंख्य पूजा पांडालों में हवन यज्ञ संपन्न हुआ।

उक्त अवसर पर महाभंडारे का भी आयोजन किया गया। दुर्गापूजा समिति अधौरा के पूजा पंडाल में भी नवमी व दशमी तिथि को भंडारे का आयोजन किया गया था। नवमी को सत्यनारायण प्रसाद व दशमी तिथि को प्रिय कुमार गुप्ता के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया था। उस दौरान काफी लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उधर अष्टमी तिथि को प्रखंड के सभी पूजा पांडालों में कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया था। वहां कन्याओं को पूजन करने के बाद उन्हें भोजन कराया गया। नवरात्र और दशहरा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस की गश्ती दल थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में पहुंच जायजा लेती रही। प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी विसर्जन स्थल पर पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।