
लोगों को है निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान का अधिकार: सत्यप्रकाश
भवनाथपुर के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। छात्राओं ने रंगोली, निबंध, और पेंटिंग के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश यादव ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और सभी को निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया।
भवनाथपुर, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में रविवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर छात्राओं ने रंगोली, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन कार्यक्रमों के द्वारा भविष्य के मतदाता के रूप में स्वयं और अपने समाज को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र का नींव मतदान है। हमें निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान का अधिकार है। हम सभी को अवश्य मतदान करना चाहिए ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत हो। मौके पर छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शपथ लिया।
उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपने पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग ,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरमा टोप्पो, अजय कुमार वर्मा, चंद्रधन राम, सत्या कुमारी, जिया कुमारी, अनु कुमारी, गुलनाज परवीन, कोमल शर्मा, रानी कुमारी, कंचन कुमारी, शालू कुमारी सहित अन्य ने प्रमुख भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




