Garhwa News: खेलकूद से होता है बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास: विवेक
Garhwa News: खेलकूद से होता है बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास: विवेक फोटो बडगड एक:

Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। स्थानीय हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष कुमार विवेक भवानी सिंह द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेलकूद के आयोजन से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। साथ ही बच्चे आगे चलकर इसे करियर के रूप में भी चुन सकते हैं। आगे चलकर यह आजीविका का माध्यम भी बन सकता है। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर नौवीं तक के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल गतिविधियाँ
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए अलग-अलग खेल, दौड़ व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। उसमें मुख्यतः बिस्किट रेस, चॉकलेट रेस, पुट बॉल्स इन द कप रेस, कोन एंड बॉल रेस, बैलेंस रेस, स्लो साइकिल रेस, मेंढ़क दौड़, 50 मीटर दौड़ व सीनियर छात्रों के लिए इंटर हाउस 100 मीटर की दौड़ के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में इंटर हाउस फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। यह मुकाबला टाइगर चैंपियंस और रॉयल टीम के बीच खेला गया। उसमें कड़े मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टाइगर चैंपियंस की टीम ने रॉयल टीम को 3-0 गोल से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों के बीच मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावे विद्यालय के डायरेक्टर राकेश जी, प्राचार्य मैडम नायला, लिसनिंग ऑफिसर ओमप्रकाश, शिक्षक चंदन कुमार, मैडम नोरिन, आराध्या, रामा, रेखा, सुनीला, स्वाति, उमा, एकता, मर्सी, महमूद, आयुष व नितेश सहित अन्य उपस्थित थे।


