रैली निकाल छात्रों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
फोटो बंशीधर नगर तीन: सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर निकाली जागरूकता रैली में शामिल आर

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सोमवार को आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर छात्रों और आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। उसमें विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. पन्नालाल पुटांडी सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। उसके बाद छात्रों ने नगर ऊंटारी के मुख्य बाजार रोड पर जागरुकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा कोई दुर्घटना नहीं, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जीवन बचाएं जैसे नारों वाले बैनर और प्लाकार्ड लेकर लोगों को जागरूक किया।
उस दौरान वक्ताओं ने बताया कि लापरवाह ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सड़क दुर्घटनाएं मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उसे जागरूकता से काफी हद तक रोका जा सकता है। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. पन्नालाल ने कहा कि छात्रों को सड़क सुरक्षा का राजदूत बनना चाहिए और अपने परिवार व समाज को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना चाहिए। रैली शांतिपूर्वक व सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


