
हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में चार गिरफ्तार
हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में चार गिरफ्तार फोटो रंका एक: प्रेसवार्ता कर जानकारी
रंका, प्रतिनिधि। भंडरिया थानांतर्गत रोदो गांव निवासी 35 वर्षीय बिरेंद्र कोरवा की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। उसका शव के अजगरवापत्थर जंगल से पिछले 7 फरवरी को बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई कइल कोरवा के लिखित आवेदन के आधार पर सुरेश भुइयां, अजय भुइयां, राजनाथ भुइयां के विरुद्ध नाजद केस दर्ज किया गया था। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया। कांड के अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों सुरेश भुइयां, अजय भुइयां, राजनाथ भुइयां और सीताराम भुइयां को गिरफ्तार किया गया।
उसके बाद पुलिस की पूछता में चारों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर योजना बना कर बिरेंद्र की हत्या कर रोदो जंगल में अजगरवापत्थर जंगल में छुपा दी गई थी। वह 5 फरवरी को साइकिल से बिराजपुर बाजार गया था। बाजार में ही बिरेंद्र को देखकर सुरेश ने अन्य लोगों को बुला लिया। वहीं पर बीरेंद्र को मारने की योजना बनाई गई वह अकेले बाजार आया है। जैसी ही वह घर लौटता है तो बीच रास्ते में ही सुनसान जगह देखकर उसका काम तमाम कर देंगे। मारपीट के बाद बीरेंद्र की गर्दन दबाकर की हत्या बीरेंद्र जब बाजार से लौट रहा था तब तक अंधेरा हो चुका था। आरोपियों ने मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए अजगरवापत्थर जंगल पहुंचे। वहां सभी बीरेंद्र पर झपट पड़े। रोड किनारे झाड़ी में मारपीट की और गर्दन दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद घने जंगली झाड़ी में शव को फेंक छिपा दिया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामद किया। उसके अलावा तीन मोबाइल और साइकिल भी बरामद किया। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, दिलीप कुमार रंजन, किशोर कुमार, संतु सिंह सहित अन्य शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




