
अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन
श्री बंशीधर नगर/प्रतिनिधि नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया। नगर पंचायत चुनाव को लेकर 7 लोगों ने
श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया। नगर पंचायत चुनाव को लेकर 7 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। सभी ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन भरने वालों में भाकपा समर्थित उम्मीदवार रेखा देवी, सुधा देवी, रुखसाना खातून, रूबी कुमारी, लता देवी और किरण देवी का नाम शामिल है। सभी प्रत्याशियों ने उत्साह और समर्थकों के साथ जुलूस निकाल नामांकन पर्चा दाखिल किया। उधर प्रत्याशी सुधा सिंह ने पूरे उत्साह और शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व सुधा समर्थकों के साथ ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर पहुंचीं।
जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर की खुशहाली और जीत के लिए आशीर्वाद लिया। उसके बाद सुधा सिंह ने स्वर्गीय गिरिवर पांडेय और समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उस दौरान उनके साथ प्रमुख सहयोगी राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुधा सिंह और राजू सिंह ने समर्थकों के साथ नगर भ्रमण किया। सुधा सिंह ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




