वार्ड के लिए आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
मझिआंव नगर पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को आठ प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन पर्चा भरा, जिसमें वार्ड नंबर एक से दिनेश कुमार गुप्ता और सौरव कुमार, अन्य वार्डों से भी कई उम्मीदवार शामिल हैं। निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

मझिआंव। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को वार्ड के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। उनमें वार्ड नंबर एक के लिए दिनेश कुमार गुप्ता और सौरव कुमार, वार्ड नंबर के लिए विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह, वार्ड नंबर के लिए निवर्तमान वार्ड पार्षद बीणा देवी और गीता सिंह ने पर्चा भरा। उसके अलावा वार्ड नंबर 5 से मिंता देवी और वार्ड नौ से अनीता देवी और मीरा कुमारी ने पर्चा भरा। वहीं विभिन्न वार्ड के लिए चार नामांकन फार्म बिका। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी कनक, आरओ शिव पूजन तिवारी व राजेश कुमार उपस्थित थे।
उसके अलावा दंडाधिकारी सतीश कुमार, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सहायक राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार व सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


