बाइक से गिरकर तीन घायल, एक भर्ती
गढ़वा के करकोमा गांव में एक मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में संजय चौधरी, उनकी पत्नी अमरावती देवी और विजय साह शामिल हैं। संजय को गंभीर चोटें आईं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरावती और विजय को हल्की चोटें आई हैं और उनका स्थानीय इलाज किया गया।

गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी संजय चौधरी और उसकी पत्नी अमरावती देवी के अलावा मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव निवासी विजय साह शामिल हैं। उनमें संजय चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि संजय अपनी पत्नी अमरावती को लेकर अपने ससुराल करकोमा के तेतरियादामर टोला जा रहा था। उसी दौरान उसने मोटरसाइकिल पर विजय साह को भी बैठा लिया था। वहां जाने के क्रम में करकोमा गांव में ही पीछे से आए एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने संजय की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
घटना में अमरावती और विजय साह को हल्की चोटें आई हैं। उनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। वहीं गंभीर रुप से घायल संजय चौधरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


