मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
भंडरिया- गोदरमाना सड़क पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को भंडरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला, जमुनी देवी, की मौत हो गई। अन्य दो, शकुंतला देवी और हरदेव सिंह, को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भंडरिया। भंडरिया- गोदरमाना सड़क पर सरईडीह पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को भंडरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान सुदन राम की पत्नी 35 वर्षीया जमुनी देवी की मौत हो गई । वहीं शकुंतला देवी व हरदेव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें:दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत चार घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


