चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

गढ़वा के लावादोनी गांव में ओमप्रकाश सिंह की पत्नी मानती देवी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। वह अपने पति के साथ बहटवा गांव से लौट रही थी जब अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत लावादोनी गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह की पत्नी मानती देवी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को वह चिनियां थाना क्षेत्र के बहटवा गांव से अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी। उसी दौरान चिनियां थाना क्षेत्र के जमुनियांटांड़ के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती मोटरसाइकिल से गिर पड़ी। उससे वह घायल हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।