डंडई में बाइक दुर्घटना में दंपति घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

डंडई में बाइक दुर्घटना में दंपति घायल डंडई। थानांतर्गत रारो गांव निवासी अशोक कुमार

डंडई में बाइक दुर्घटना में दंपति घायल

डंडई। थानांतर्गत रारो गांव निवासी अशोक कुमार सिंह और उसकी पत्नी हीरावती देवी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में अशोक ने बताया कि वह अपने घर से मोटरसाइकिल से पत्नी को लेकर नगर ऊंटारी मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उसी क्रम में एक बोलेरो गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया। उससे हीरावती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हीरावती की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।