मोटरसाइकिल से गिरकर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के बरछाबांध गांव के निवासी अमेरिका साह शुक्रवार को मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपने पुत्र के साथ इलाज के लिए गढ़वा आ रहे थे। गढ़वा शहर में गर्ल्स हाई स्कूल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोटरसाइकिल से गिरकर घायल

गढ़वा। बरडीहा थानांतर्गत बरछाबांध गांव निवासी अमेरिका साह शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अमेरिका बीमार हालत में अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाज कराने गढ़वा आ रहे थे। उसी दौरान गढ़वा शहर में गर्ल्स हाई स्कूल के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में अमेरिका घायल हो गए। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।