मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल
गढ़वा के तसरार गांव में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में महुडंड गांव के निवासी उदय भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। वे किसी काम से तसरार गए थे और लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत तसरार गांव में सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति महुडंड गांव निवासी रामवृक्ष भुइयां का पुत्र उदय भुइयां बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उदय भुइयां अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तसरार गांव किसी काम से गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल तसरार गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




