मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल गढ़वा। गढवा-मझिआंव मार्ग पर ओखरगाड़ा गांव के समीप बुधवार को

गढ़वा। गढवा-मझिआंव मार्ग पर ओखरगाड़ा गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव निवासी स्वर्गीय फागु बहेलिया का पुत्र शिवलाल बहेलिया बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि शिवलाल मिठाई बनाने का काम करता है। बुधवार की सुबह वह अपनी बाइक से मझिआंव मिठाई बनाने के लिए जा रहा था। ओखरगाड़ा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


