मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक घायल
गढ़वा के बोंगासी गांव में रविवार शाम एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में उत्तम कुमार तिवारी और शिवम कुमार तिवारी घायल हो गए। दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर थे, जब उनकी गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गढ़वा। डंडा थानांतर्गत क्षेत्र के बोंगासी गांव निवासी पुरुषोत्तम तिवारी का पुत्र उत्तम कुमार तिवारी और अवधेश तिवारी का पुत्र शिवम कुमार तिवारी रविवार देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उत्तम व शिवम एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाहा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए।घटना
की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


