न्याय नहीं मिलने पर महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

न्याय नहीं मिलने पर महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

संक्षेप:

फोटो संख्या प्रताप एक- एसपी से मिलने समाहरणालय पहुंची महिला जिलांतर्गत रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी रीना कुंवर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे

Sep 09, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी रीना कुंवर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय नहीं मिलने पर आमरण अनशन करने व आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। आवेदन में उसने कहा है कि उसके पुत्र विकेश कुमार की हत्या 25 जून 2025 को कर दी गई थी। उसका शव कुआं से बरामद हुआ था। उसकी उन्होंने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक अभियुक्त के ऊपर कोई कारवाई नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले का अभी तक खुलासा भी नहीं किया गया है। उसने कहा कि वह पुत्र की हत्या के बाद पूरी तरह से अकेली हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके पति भी नहीं हैं और पुत्रियों की शादी पहले ही हो चुकी है। ऐसे में वह अकेली विधवा महिला दो माह से लगातार न्याय के लिये भटक रही है। थाना प्रभारी, एसडीपीओ व पहले वाले एसपी को भी उन्होंने आवेदन दिया था लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आमरण अनशन व आत्मदाह के अलावे उसके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं रह गया है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर न्याय दिलाने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि डीसी, डीआइजी, आइजी, मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को भी प्रेषित किया गया है।