Garhwa News: चलंत लोक वैन न्याय रथ से ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

Garhwa News: फोटो बंशीधर नगर एक: अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में शामिल लोग श्रीबंशीधर

Garhwa News: चलंत लोक वैन न्याय रथ से ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झालसा, रांची के दिशा-निर्देश पर सोमवार को चलंत लोक वैन न्याय रथ के माध्यम से अनुमंडलीय न्यायालय परिसर, नगर ऊंटारी और कोलझिकी गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम गरीब और जरूरतमंदों तक न्याय की जानकारी पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करना था। उस दौरान एलएडीसीएस सदस्य सुधीर तिवारी और स्थायी लोक अदालत के सदस्य मनोज कुमार दुबे ने ग्रामीणों और वादकारियों को संबोधित करते हुए निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसे के अभाव में अधिवक्ता नहीं रख पाने वाले पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है।

उसमें तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले व्यक्ति, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग, औद्योगिक दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति, जेल में बंद कैदी तथा बाढ़, भूकंप एवं जातीय हिंसा से प्रभावित लोग और मानसिक व बौद्धिक दिव्यांग व्यक्ति शामिल हैं। पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सह मेगा अदालत के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सुलहनीय आपराधिक मामलों, बैंक ऋण, उपभोक्ता मामले, पारिवारिक विवाद, बिजली एवं वन विभाग से संबंधित मामलों का लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने की अपील की।बताया गया कि लोक अदालत में पारित अधिनिर्णय सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है। निस्तारण के बाद नियमानुसार कोर्ट फीस वापस की जाती है व लोक अदालत के अधिनिर्णय के विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं वादकारियों के बीच कानूनी जागरुकता संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए। मौके पर सैकड़ों वादकारी व ग्रामीणों के अलावा पीएलवी मनोज कुमार दुबे, पंकज कुमार, संगीता देवी, कल्पना देवी, शोभा देवी, सुधीर चौबे, रुपेश रजक, रामबचन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: चलंत लोक वैन न्याय रथ से ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी