ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाजनता को गुमराह कर रहे हैं विधायक: तनवीर

जनता को गुमराह कर रहे हैं विधायक: तनवीर

स्थानीय विधायक विधानसभा क्षेत्र की आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह वोट लेने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे...

जनता को गुमराह कर रहे हैं विधायक: तनवीर
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 16 Oct 2019 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय विधायक विधानसभा क्षेत्र की आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह वोट लेने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। उक्त बातें झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को रमकंडा, चिनियां और मेराल प्रखंड के लोगों को राशन कार्ड बनवाने और पेंशन दिलवाने के नाम पर बुलाया गया। उसके बाद भी न तो किसी का राशन कार्ड बना न ही पेंशन स्वीकृत कराया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक अपने विधायिकी काल में राशन कार्ड, पेंशन दिलवाने का कार्य नहीं किया। अब जब चुनाव के लिए आचार संहिता लगने में कुछ दिन का समय बचा है तो आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2009 में वह झाविमो से विधायक बने। 2014 में वह विधायक की कार्यशैली को देखते हुए झामुमो के साथ जुड़ गए। उन्होंने कहा कि 12 वर्षो से झामुमो के मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है। गरीबों का इलाज, गरीब बच्चों की पढ़ाई, गर्मी के दिनों में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराया। उसके विपरीत स्थानीय विधायक ने लोगों को सिर्फ छलने का काम किया है। उससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। आरोप लगाया कि विधायक फंड में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में विधायक के लोग राशन और पेंशन के लिए झूठा फार्म भरवा रहे हैं। प्रेसवार्ता में झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर, विनोद तिवारी, अहमद अंसारी, मिथिलेश झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनउवर खान ने झामुमो के जिलाध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो के जिलाध्यक्ष को पूरे तथ्य की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले पेंशन और राशन स्वीकृति का अधिकार जिला प्रशासन को था। वह अब विधायक के प्रयास से बीडीओ को यह अधिकार दिया गया है। अब लोगों को जिला कार्यालय में पेंशन के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। अब प्रखंड कार्यालय में ही पेंशन का आवेदन जमा करें। वहीं पेंशन स्वीकृत होगा। उससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें