मारपीट की घटना में घायल
Mar 01, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के कोरवाडीह गांव निवासी मेराज अंसारी को रमेश चौक हाईवे के पास मारपीट का शिकार होना पड़ा। वसीम अंसारी और एक अन्य व्यक्ति ने विवाद के चलते मेराज के साथ मारपीट की। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी मेराज अंसारी मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मेराज ने बताया कि अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा आ रहा था। उसी क्रम में रमेश चौक हाईवे के पास छतरपुर गांव निवासी वसीम अंसारी और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक कर आपसी किसी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। घटना का जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



