Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsMath and Science Exhibition Celebrates Ramanujan s Birth Anniversary in Bhavanathpur
गणितज्ञ रामानुज की जंयती पर गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

गणितज्ञ रामानुज की जंयती पर गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

संक्षेप:

फोटो भवनाथपुर एक: विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी सोमवार को महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती पर सानमती कामेश्व

Dec 22, 2025 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सोमवार को महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती पर सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर बाजार में गणित सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सामुदायिक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सत्यप्रकाश यादव, शिक्षक डॉ.अजय कुमार वर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता, सरस्वती माता और रामानुजन की तस्वीर पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के आचार्य अजीत चौबे और नीता गुप्ता ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने कहा कि ऐसे महान गणितज्ञ से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज के ज्वलंत मुद्दा प्रदूषण से हमें मुक्ति का मार्ग ढूंढना चाहिए। उससे संबंधित भैया बहनों ने कई प्रकार के प्रदर्शनी भी लगाए। शिशु वर्ग व बाल वर्ग के कुल 32 भैया बहनों ने अपना मॉडल बनाकर प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। सभी ने विभिन्न प्रकार के मॉडल थ्रीडी सूप, स्थिरता, जल संरक्षण, वायु संरक्षण, गणित का जोड़ मशीन, आला, सोलर ऐनर्जी, वाटर प्युरीफाई, आंधी तूफान संकेतक का मॉडल प्रदर्शनी में लगाया गया। शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशु कुमार यादव, द्वितीय टींकु कुमार, तृतीय आयुष व नवजल और बाल वर्ग में प्रथम स्थान आलिया निजाम व सोनाक्षी यादव, द्वितीय संस्कार श्रीवास्तव और अंजली कुमारी जबकि तृतीय स्थान आलिशान रजा प्राप्त किया। मौके पर शिक्षक सत्यप्रकाश यादव, डॉ अजय कुमार वर्मा, संजय कुमार व आजाद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में गुप्तेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार, अशोक कुमार, रमेश विश्वकर्मा, इंद्रजीत गुप्ता, रामकेवल साह, प्रीति शर्मा, सुभद्रा देवी, अमृता पाठक, अर्चना कुमारी की उपस्थिति रही। मंच संचालन अनुज कुमार ने किया।