Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsManrega Employees Union Election Held in Garhwa Abhimanyu Tiwari Elected District President

मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभिमन्यु तिवारी

फोटो संख्या प्रताप दो- चुनाव के बाद मंचासीन जिलाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी और अन्य रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कृष्णा वाटिका में मनरेगा कर्मचारी संघ का

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 8 Sep 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभिमन्यु तिवारी

गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कृष्णा वाटिका में मनरेगा कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय संगठनिक चुनाव किया गया। उसमें प्रदेश स्तर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक के रूप में विकाश पांडेय उपस्थित थे। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के रूप में रोजगार सेवक अभिमन्यु तिवारी को चुना गया। उसी तरह बीपीओ नीरज कुमार को महासचिव, कनीय अभियंता अशलेष तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उसके अलावा अवधेश बैठा, देवनाथ प्रसाद गौतम, चिन्मय दुबे को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार दुबे और मनदीप प्रसाद को संगठन मंत्री बनाया गया। मो. फिरोज अंसारी और रोहित कुमार शुक्ला को प्रवक्ता, मो. खलील अंसारी को मीडिया प्रभारी, रघुवर राम और सूरज कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मौके पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ने कहा कि सबसे पहले डीसी से मुलाकात कर मनरेगा कर्मियों के ऊपर की गई कार्रवाई के संबंध में आग्रह किया जाएगा। उसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा।