मारपीट की घटना में घायल
गढ़वा के सिदे कला गांव में मनोज दीक्षित को सड़क निर्माण के विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आईं। मनोज ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके घर के पास सड़क बनाने का दबाव बना रहे थे, जिससे उसने मना किया।...

गढ़वा। सदर थानांतर्गत सिदे कला गांव निवासी स्वर्गीय राम प्रताप दिक्षित का पुत्र मनोज दीक्षित मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मनोज ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। उसमे दशरथ दीक्षित, शिवदयाल दीक्षित, बलदेव दीक्षित, दशरथ दीक्षित, सिंहासन दीक्षित, रणधीर दीक्षित, रंजीत दीक्षित, चंद्रावती देवी, सरोज देवी सहित अन्य लोग मिलकर घर के अंदर तक सड़क निर्माण करने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर सड़क निर्माण कार्य करना था उस भूमि में उनका भी हिस्सा था। उसने यह कार्य करने से मना किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में निजी वाहन से सदर अस्पताल लाया। पीड़ित ने सदर थाना में घटना को लेकर आवेदन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।