युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के जतपुरा गांव में रमेश राम के 28 वर्षीय पुत्र अशोक राम ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना अंतर्गत जतपुरा गांव निवासी रमेश राम का 28 वर्षीय पुत्र अशोक राम ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू मामले को लेकर उसकी पत्नी से नोंकझोंक हो गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।