रंगारंग भक्ति जागरण के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय मेला
फोटो भवनाथपुर दो: मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी व अन्य

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शिव पहाड़ी गुफा में महाशिवरात्रि महोत्सव पर लगने वाली दो दिवसीय मेला का समापन आयोजित रंगारंग भक्ति जागरण के साथ सोमवार को हुआ। शिवपहाड़ी गुफा मंदिर के प्रांगण में दूसरे दिन मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला परिषद सदस्य. रजनी शर्मा, पंडरिया मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौबे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, समाज सेवी विजय महतो, वरुण विहारी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति ने कहा कि भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत के सरैया गुड़गांवा स्थित प्रसिद्ध शिव पहाड़ी गुफा को राज्य सरकार द्वारा पर्यटन स्थल का दर्जा मिल चुका है।
उन्होंने कहा कि यहां का कुछ जमीन सेल के अधीन आता है, इसलिए इसके विकास में थोड़ी बहुत अड़चनें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, सेल और स्थानीय रैयतों के पहल पर शिव पहाड़ी गुफा को राज्य नहीं बल्कि पूरे देश स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर परिसर तक पक्कीकरण सड़क का निर्माण कराया जायेगा। ::बॉक्स::भक्ति जागरण में उमड़ी भक्तों की सैलाब कलाकारों ने लूटी वाहवाही पर्यटन स्थल शिव पहाड़ी गुफा मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति जागरण में लोगों की जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति जागरण में सुर संग्राम विजेता मंटू निराला, सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू शर्मा, सूरज तहलका व कुमार सुदीप ने अपनी-अपनी भक्ति और होली गीतों से लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं नृत्यांगनाओं ने अपनी मनमोहक नृत्य से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




