ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाक्लिनिक से स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ: विधायक

क्लिनिक से स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ: विधायक

मंगलवार को डॉ एमपी सिंह मेमोरियल क्लिनिक का उद्घाटन विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गढ़वा...

क्लिनिक से स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ: विधायक
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाTue, 16 Jan 2018 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को डॉ एमपी सिंह मेमोरियल क्लिनिक का उद्घाटन विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गढ़वा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ रही हैं। शहर में विभिन्न तरह के क्लिनिक खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की आवश्यकता है। इस तरह के क्लिनिक खुलने से लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विधायक प्रतिनिधि संतोष ने कहा कि शहर में इस तरह के क्लिनिक खुलने से बहुत ही खुशी है। जिले में इस तरह के क्लिनिक की आवश्यकता है। हड्डी से संबंधित परेशानी होने के बाद लोगों को रांची जाना पड़ता था। मौके पर डॉ एसके रमण, डॉ विरेन्द्र कुमार, संचालक कैलाश तिवारी, श्रीरामधर दुबे, रिंकू तिवारी, अखिलेश्वर धर दुबे, अभय धर दुबे, डीपी सिंह, नितिन शुक्ला, कमलेश सिन्हा, दीपक तिवारी, संजय तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें