
प्रखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराना ही हमारा लक्ष्य: अनंत
फोटो केतार एक: योजना का शिलान्यास करते विधायक अनंत प्रताप देव और अन्य लोग स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिस
केतार, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास किया। मौके पर ताहिर अंसारी, प्रमुख चंद्रावती देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केतार प्रखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराना ही हमारा लक्ष्य है। विधानसभा चुनाव के दौरान यहां के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की पदस्थापना कराने की मांग की थी। चुनाव जीतने के तुरंत बाद ही यहां दो चिकित्सकों की पदस्थापना करा कर स्थानीय लोगों की चीर प्रतिक्षित मांग को पूरा किया।
अब नए भवन के बन जाने से यहां सभी प्रकार की चिकित्सीय जांच सहित ऑपरेशन की सुविधा भी बहाल हो जाएगी। अब यहां के लोगों को किसी भी आपात स्थिति में बाहर जाना नहीं पड़ेगा। उनका इलाज अब अपने प्रखंड के ही अस्पताल में उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने मौके पर मौजूद संवेदक को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। विधायक से पचाडूमर के ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग किया। उसके बाद विधायक ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से केतार क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान आपदा राहत योजना के तहत चार मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि के चेक भी वितरित किए गए। उनमें परती कुशवानी के दीपक चौधरी को चार लाख रुपये, मुकुंदपुर निवासी चांदनी देवी को चार लाख रुपये और लोहरगाड़ा गांव के उपेंद्र चौधरी के परिजनों को आठ लाख रुपये का चेक विधायक अनंत और अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार, प्रमुख चंद्रावती देवी के द्वारा प्रदान किया गया। परिजनों को चेक देते हुए विधायक ने कहा कि जिन्होंने अपनों को खोया है उस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। सरकार ने आपात स्थिति में गरीबों की मदद के लिए जो राशि उपलब्ध करा रही है उसे अपनी जीविका में बेहतर उपयोग करेंगे। मौके पर अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह, डॉ सूर्यकांत कुमार, डॉ विवेक कुमार, समाजसेवी पवन सिंह, झामुमो नेता धर्मराज पासवान, विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, रामविचार साहू, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, सूर्यनाथ सिंह, महेंद्र पाल, इम्तियाज अंसारी, श्रीराम सिंह, संजय वर्मा, दीपक वर्मा, मदन पटेल, जयंत विश्वकर्मा श्याम बिहारी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




