Garhwa News: वज्रपात से एक गाय और दो बैलों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: गुरुवार को बजरमरवा गांव में वज्रपात के कारण एक गाय और दो बैल मारे गए। पशुपालक आबिद अंसारी को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उपमुखिया ने भी सरकार से संवेदनशीलता के साथ मदद की अपील की।

Garhwa News: वज्रपात से एक गाय और दो बैलों की मौत

Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय और दो बैलों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में पशुपालक आबिद अंसारी को लगभग 60 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित आबिद ने बताया कि दोपहर में उन्होंने अपने घर के समीप स्थित एक महुआ के पेड़ के नीचे एक गाय और दो बैलों को बांधा था। दोपहर करीब दो बजे हल्की बारिश शुरू हुई। उसी दौरान अचानक महुआ के पेड़ पर तेज वज्रपात हुआ। उसकी चपेट में आने से तीनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह राहत की बात रही कि वज्रपात घर पर नहीं हुआ, अन्यथा परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सूचना मिलते ही खरौंधी पंचायत के उपमुखिया हरिद्वार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके। मौके पर अली हुसैन, कौशर अंसारी, अमानत अली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।