जमीन विवाद में मारपीट
जमीन विवाद में मारपीट में तीन लोग घायल गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के परसही

गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के परसही गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। उसमें एक पक्ष के रामचंद्र राम का 38 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रूपेश की बुआ फुलवंती कुंवर और मां रुदा देवी को हल्की चोट लगी है। परिजनों ने बताया कि नौ डिसमिल रैयती जमीन का विवाद पिछले एक वर्ष से चल रहा है। उक्त मामले में अनुमंडल कार्यालय में भी आवेदन दिया गया है। बुधवार को भोला राम, विजय राम, बिहारी राम, रंजन कुमार सहित अन्य लोगों ने उक्त जमीन को अपना बताकर मारपीट करने लगे।
उसमें रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। रूपेश को बचाने गई उसकी मां और उसकी बुआ को भी चोट लगी है। उक्त मामले में मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


