रजिस्ट्री रोकने की मांग
Nov 04, 2025 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
कांडी के भिलमा गांव निवासी रूपेश कुमार पांडेय ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपनी खरीदी जमीन की रजिस्ट्री को रोकने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर दखल कब्जा है और विरोधी गलत तरीके से जमीन की बिक्री का प्रयास कर रहे हैं, जबकि कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया है।

कांडी। प्रखंड अंतर्गत भिलमा गांव निवासी रूपेश कुमार पांडेय ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपने कब्जे की जमीन को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्री रोकने की गुहार लगायी है। डीसी को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी खरीदी जमीन पर दखल कब्जा है। उक्त जमीन को सरकोनी गांव निवासी मथुरा महतो से खरीदा था। उसका रजिस्ट्री 3 सितंबर 2003 में हुआ था। दाखिल खारिज 2006 में हुआ। मामले में कोर्ट से भी उनके पक्ष में फैसला आया। उसके बाद भी विरोधी गलत तरीके से उनके जमीन की बिक्री करने का प्रयास कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


