मारपीट में तीन घायल
गढ़वा के बरडीहा थानांतर्गत सलगा गांव में भूमि विवाद के चलते मारपीट की घटना में दिलीप यादव, उसकी पत्नी लीलावती देवी और पुत्री प्रियंका कुमारी घायल हो गए। सभी को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में...

गढ़वा। बरडीहा थानांतर्गत सलगा गांव में भूमि विवाद का लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दिलीप यादव, उसकी पत्नी लीलावती देवी व पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में दिलीप यादव ने आरोप लगाया है कि उसका भाई जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा है। उसी बात को लेकर विवाद हुआ। जमीन बंटवारा करने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। सभी को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




