Garhwa News: मारपीट कर अधमरा कर झाड़ी में फेंकने का आरोप

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक मजदूर की पिटाई कर झाड़ी में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। डंडई निवासी लक्ष्मण साह के 35 वर्षीय पुत्र अंबि

Garhwa News: मारपीट कर अधमरा कर झाड़ी में फेंकने का आरोप

Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक मजदूर की पिटाई कर झाड़ी में फेंके जाने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। डंडई निवासी लक्ष्मण साह के 35 वर्षीय पुत्र अंबिका शाह ने बताया कि वह गढ़वा मजदूरी करने गया था। जब वह शाम के समय अपने घर डंडई आने की तैयारी करने लगा तो टंडवा पुल के पास उसके बड़ा भाई का साला वहां पहुंचा और उसे अपनी बाइक पर बैठा कर अपने घर तिलदाग ले गया। घर पहुंचने के बाद वह अपने छोटे भाई राहुल सहित कई सहयोगियों के साथ उसे पास ही स्थित जंगल में ले गए। वहां बेरहमी के साथ उसकी पिटाई कर अधमरा स्थिति में उसे जंगल की झाड़ी में फेंक दिया गया।

उन लोगों की पिटाई से अंबिका के पूरे शरीर में काला काला धब्बा बन गया है। अंबिका ने सोमवार को घर पर आपबीती सुनाते हुए बताया कि घटना शनिवार शाम की है। वह घटना के बाद रातभर बेहोशी की हालत में झाड़ी में ही पड़ा रहा। रविवार की सुबह होश आने पर वह सड़क पर किसी तरह आकर ऑटो से गढ़वा और वहां से घर पहुंचा। उस दौरान उसे गोली मारने की भी धमकी दी जा रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGarhwa News: मारपीट कर अधमरा कर झाड़ी में फेंकने का आरोप