मारपीट में मुखिया घायल
मारपीट में कोरवाडीह मुखिया घायल गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवडीह पंचायत के मुखिया

मारपीट में कोरवाडीह मुखिया घायल गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी मारपीट की घटना में घायल हो गए। घायल मुखिया ने सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद थाने में प्राथमिक की दर्ज करायी है। थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि कुछ सामान लेने दुकान गए हुए थे। दुकान से सामान लेकर लौटने के दौरान कोरवाडीह पुल के पास करामत अंसारी धक्का मार कर गिराया। उसके बाद पत्थर से हमला कर हत्या का प्रयास किया। उन्होंने आवेदन में यह भी बताया कि दूसरे पक्ष के द्वारा अन्य लोगों के साथ मारपीट की घटना में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


