चाकूबाजी की घटना में दंपति घायल

Mar 01, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा के जरही गांव में पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें दोनों घायल हो गए। दीपक गुप्ता और उसकी पत्नी सुषमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण घर बेचने की इच्छा थी, जिसके चलते कई बार पंचायत भी हुई थी। रविवार को दीपक ने चाकू से सुषमा पर हमला किया।

चाकूबाजी की घटना में दंपति घायल

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत जरही गांव में पति- पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों घायल हो गए। घायल दंपति गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव निवासी दीपक गुप्ता और उसकी पत्नी 26 वर्षीय सुषमा गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुषमा के पति बाहर काम करता है। तीन वर्षों से जरही गांव में अपना घर बनाकर उक्त दोनों रहते हैं। कुछ महीने से सुषमा के पति अपना घर बेचकर चिरौंजिया रहना चाह रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच बराबर विवाद होते रहता था। कई बार इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।

रविवार को सुषमा के पति दीपक गुप्ता अचानक घर में घुसा और चाकू लेकर अपने पत्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद सुषमा जब चिल्लाने लगी तो वहां के लोग वहां जमा हो गए। उसके बाद दीपक के साथ मारपीट किया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।