केतार थाना की टीम ने फाइनल मुकाबला में मोहम्मदगंज की टीम को 10 रनों से हराकर जीता खिताब

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो केतार एक: विजेता टीम को पुरस्कृत करते समाजसेवी पंकज सिंह व अन्य लोग मां चतुर्भुजी प्रीमियर लीग सीजन-टू नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

केतार थाना की टीम ने फाइनल मुकाबला में मोहम्मदगंज की टीम को 10 रनों से हराकर जीता खिताब

केतार, प्रतिनिधि। मां चतुर्भुजी प्रीमियर लीग सीजन-टू नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की रात खेला गया। केतार थाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चौदह ओवर में नौ विकेट पर 142 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदगंज की टीम निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट पर 132 रन ही बना सकी। केतार थाना की टीम ने मोहम्मदगंज को 10 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। केतार थाना के खिलाड़ी राज ने 29 गेंद पर 52 रन और प्रिंस ने 16 गेंद पर 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मोहम्मदगंज के गेंदबाज गोलू ने 4 विकेट लिया।

मोहम्मदगंज की ओर से अभिषेक ने तेज गेंदों पर 49 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केतार थाना के गेंदबाज राबाडा को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार केतार थाना टीम के बल्लेबाज राज को दिया गया। समाजसेवी पंकज सिंह ने विजेता टीम को 51 हजार रुपए , ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग की भूमिका चंदन पासवान और ऐनुल परवेज ने की। मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, थाना प्रभारी अरूण कुमार, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, एसआई चंदन कुमार, एसआई आदित्य कुमार, मुखिया प्रमोद कुमार, श्यामसुंदर बैठा, अनिल पासवान, अध्यक्ष बिट्टू सिंह, गौतम पाल, रविंद्र सोनी, हेमंत, रामाश्रय, श्याम बिहारी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।