Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJPS Central School Advances to Quarter Finals in Gadhwa District Inter-School Cricket Competition
हार-जीत हमें जीवन के अहम पड़ावों को पार करने की प्रेरणा देता है:  विनोद

हार-जीत हमें जीवन के अहम पड़ावों को पार करने की प्रेरणा देता है: विनोद

संक्षेप:

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने ज्ञान निकेतन रेहला को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अरबाज को 'प्लेयर ऑफ द डे' का पुरस्कार दिया गया। पूर्व कप्तान विनोद कुमार ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

Dec 26, 2025 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने ज्ञान निकेतन रेहला को छह विकेट हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद गढ़वा जिला के पूर्व कप्तान सह गिरीडीह के सिविल जज विनोद कुमार ने कहा कि हार-जीत हमें जीवन के अहम पड़ावों को पार करने की प्रेरणा देता है। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ज्ञान निकेतन रेहला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज और आसिफ के 10 रन के सहयोग से 48 रन पर ही सिमट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेपीएस सेंट्रल की ओर से अरबाज ने चार और प्रेम ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने सात ओवर में चार विकेट खोकर प्रिंस के 15 रन के सहारे जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहली बार प्रवेश कर लिया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार जेपीएस सेंट्रल स्कूल के अरबाज को गढ़वा जिला के पूर्व कप्तान सह गिरीडीह के सिविल जज विनोद, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह प्रवेक्षक चंद्रभूषण सिन्हा, उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा, दीपक, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दिया। खेल से पहले गढ़वा जिला का पूर्व कप्तान सह गिरीडीह के सिविल जज विनोद ने खिलाड़ियों से परिचय किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से छात्र न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं।