अनामिका बनी झामुमो महिला मोर्चा के गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष

Apr 07, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

झामुमो महिला मोर्चा की गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष बनीं अनामिका फोटो संख्या एक: पूर्व मंत्री मिथिलेश

अनामिका बनी झामुमो महिला मोर्चा के गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो महिला मोर्चा की जिला और प्रखंड कमिटियों की घोषणा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने की। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा जिला कमिटी के साथ-साथ कई प्रखंडों की नवगठित कमिटियों की औपचारिक घोषणा की गई। उनमें गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष के रूप मे अनामिका सिंह का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। वह कोरवाडीह निवासी समाजसेवी अमित सिंह की पत्नी हैं।

साथ ही नगर परिषद गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनिया, बरडीहा, मंझिआंव, कांडी एवं बड़गड़ प्रखंड की कमिटी भी बनाई गयी। सभी नवगठित प्रखंड कमिटियों के पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।